कोरोना संकट में पापा बोनी के साथ आगे आए अर्जुन और जान्हवी कपूर
कोरोना से आई इस संकट की घडी में धीरे-धीरे सितारे डोनेशन लेकर सामने आ रहे हैं। अब मदद का हाथ बढ़ाने वाले सितारों की लिस्ट में नया नाम जुड़ा है अर्जुन कपूर, जान्हवी और बोनी कपूर का।
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में सरकार जुटी हुई है और लॉकडाउन की वजह से लोगों का कारोबार ठप्प पड़ चुका है। ऐसे में सबसे ज्यादा उन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनका जीवन हर दिन की कमाई पर टिका होता था। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे लाखों वर्कर्स हैं, जिनके लिए लगातार ऐक्टर्स सामने आकर उन्हें मदद दे रहे हैं। इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है फिल्ममेकर बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर का।
बता दें कि धीरे-धीरे ही सही, लेकिन फिल्म स्टार्स लगातार फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज (FWICE) के वर्कर्स की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिका, अब खबर है कि इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे डेली वर्कर्स के लिए बॉलिवुड के मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और उनके बच्चे व ऐक्टर्स जान्हवी और अर्जुन कपूर ने डोनेशन दिया है। यह जानकारी फेडरेशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गयी है।